लातेहार, मई 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष संतोष रंजन के प्रयास से नगर पंचायत क्षेत्र के चटनाही वार्ड नंबर सात स्थित औरंगा नदी मुख्य छठ घाट के सुंदरीकरण की दिशा में पहल शुरू हो गई है। नगर पंचायत की ओर से छठ घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी छठ घाट की तर्ज पर लातेहार के औरंगा नदी छठ घाट का विकास किया जाएगा।

सर्वे का निरीक्षण इसी कड़ी में गुरूवार को रांची से पहुंचे सर्वेयर पोलूश कुमार ने औरंगा नदी छठ घाट का स्थल निरीक्षण एवं सर्वे किया। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी छठ घाटों का चरणबद्ध तरीके से सुंदरीकरण करने की योजना बनाई गई है, ताकि छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

सूर...