धनबाद, फरवरी 28 -- औरंगाबाद देव मोड़ के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए विकास कुमार चौहान (30) का शव शुक्रवार की दोपहर बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मंदरा स्थित उसके आवास पहुंचा। शव पहुंचते ही विकास की पत्नी समेत अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव शोक में डूब गया। पिता डोमन चौहान बीसीसीएल कर्मी इस घटना से स्तब्ध हैं। विकास दो भाइयों में बड़ा था। उसका दो साल का एक बेटा है। जमुनिया नदी के घाट पर उसका दाह संस्कार हुआ। फिलहाल इस दुर्घटना में जख्मी बरोरा बस्ती निवासी अमित कुमार और बरोरा न्यू क्वार्टर निवासी राजेश कुमार का इलाज नारायण मेडिकल कॉलेज जमुआर (रोहतास) में चल रहा है। अमित कुमार के जबड़े और कान में गंभीर चोट है, 50 टांके लगे हैं। वहीं बरोरा न्यू क्वार्टर निवासी राजेश कुमार की हालत गंभीर है और वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.