औरंगाबाद, मई 3 -- संघ की रविवार को हुई बैठक, कार्यालय खुलवाने की दिशा में होगी पहल फोटो- 3 मई एयूआर 9 कैप्शन- रविवार को रेड क्रॉस भवन के सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित लोग औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक रविवार को औरंगाबाद के रेड क्रॉस भवन के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ टी. के. सिंह ने की। सीमा पर शहीद हुए जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। यह भी पढ़ें- बियाडा से लड़ने को पूर्व सैनिकों ने तैयार की रणनीतिबैठक में चर्चा बैठक में कहा गया कि डीएम के स्तर से अनुश्रवण समिति की बैठक काफी दिनों से नहीं हुई है। इस मामले में जिला पदाधिकारी से मिलकर अवगत कराया जाएगा। औरंगाबाद जिले में सैनिक बोर्ड आ गया है लेकिन अभी तक इसका शुभारंभ नहीं हुआ है। इसको लेकर सैनिक निदेशालय स्त...