औरंगाबाद, जुलाई 10 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अभिलाषा शर्मा ने प्रखंड परिसर अंतर्गत अवस्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण शुक्रवार को किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखे गए ईवीएम एवं वीवीपैट के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा संधारित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. गजाली उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...