बुलंदशहर, जून 24 -- औरंगाबाद में मोहर्रम पर्व के अवसर पर चांद की छह तारीख होने पर बीती रात मोहल्ला सादात के खामनेई चौक स्थित इमामबाड़ा सैयद जुल्फकार अली से शिया समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन की याद में कार्यक्रम संयोजक सिप्ते अहमद की अगुवाई में झूले का जुलूस निकाला। जुलूस में शिया समुदाय के लोग शोक के प्रति काले वस्त्र धारण करके नंगे पैर मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ किला स्थित इमामबाड़े में पहुंचकर संपन्न हुआ। मंगलवार की शाम मोहर्रम की सात तारीख पर शाहिद नकवी के संयोजन में अलमो का जुलूस निकाला गया। जुलूस बढ़ वाले इमामबाड़े से शुरू होकर सदर बाजार,छेपीवाड़ा,देहली दरवाजा,नई बस्ती होता हुआ पुनः इमामबाड़े पर पहुंचकर संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में झूले और अलमों के जुलूस निकाले जुलूस में सोग़वार हाथों में अलम लेक...