औरंगाबाद, मई 19 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय में मंगलवार को अतिक्रमण हटाया गया। डीएम के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जेसीबी की मदद से कई जगहों पर अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में जेसीबी से तोड़ा गया अवैध निर्माणअतिक्रमण हटाने का अभियान अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू होने से पहले रमेश चौक से लेकर धर्मशाला सब्जी मंडी तक सड़क किनारे दुकानें सजी हुई थी लेकिन टीम के आने से पहले ज्यादातर विक्रेता सड़क से हट गए। सड़क तो खाली हो गई लेकिन कई जगहों पर अवैध निर्माण पूर्व की तरह कायम था जिसे तोड़कर हटाया गया।सीढ़ी का विरोध सब्जी मंडी में नगमतिया पेट्रोल पंप के पास कुछ समय पहले सीढ़ी लगा दी गई थी जिसका विरोध लोग कर रहे थे। मंगलवार को इस सीढ़ी की जेसीबी की मदद से तोड़कर हटा दिया गया। यहां एक मार्केट में उपरी तल्ले में जान...