औरंगाबाद, जनवरी 7 -- जिले में पिछले कुछ दिनों से सुबह से ही घना कुहासा छाया हुआ है और धूप कभी-कभी ही नजर आ रही है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि मौसम विभाग ने औरंगाबाद जिले के लिए 9 जनवरी की सुबह तक शीत दिवस और घने कुहासे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी और ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में गिरावट से रबी फसलों की प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे पौधों द्वारा कार्बन डाईऑक्साइड अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ने की क्षमता कम हो जाती है और मिट्टी के पोषक तत्वों का ग्रहण घट जाता है, जिससे फसलों में पीलापन दिखाई देता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.