बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- औरंगाबाद की नवीन सब्जी/अनाज मंडी में किसानों को बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। मंडी में न तो पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था है और न ही शौचालय इस्तेमाल के लायक हैं। हालत यह है कि शौचालय गंदगी से पूरी तरह अटे पड़े हैं, जिसके कारण अपनी उपज बेचने वाले किसानों को खेतों में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।भाकियू ने समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष सुनील लोधी ने बताया कि मंडी की दुर्दशा को लेकर दो दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की गई थी। यह भी पढ़ें- तहसील मुख्यालय पर गरजे किसान, सौंपा ज्ञापन शिकायत के बाद मंडी समिति के अधिकारी मौके पर आए और उन्होंने निरीक्षण कर खामियों को चिन्हित भी किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि पांच दिन के भीतर पानी और शौचालय की समस्य...