औरंगाबाद, जनवरी 31 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, बसडीहा कला के समीप खेल मैदान में शनिवार को संपूर्णता अभियान 2.0 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन औरंगाबाद के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, डीएम अभिलाषा शर्मा, डीडीसी अनन्या सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने दीप जला कर किया। बसडीहा कला आंगनबाड़ी केन्द्र में एएनसी कॉर्नर तथा पोषण वाटिका का उद्घाटन किया गया। लाभार्थी बच्चों के बीच पोषण किट का वितरण भी किया गया। बसडीहा कला विद्यालय परिसर में किताब दान अभियान का भी शुभारंभ किया गया। विद्यालय पुस्तकालय हेतु विविध शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। विधायक एवं डीएम ने सम्पूर्णता अभियान-2.0 के सफल क्रियान्वयन हेतु शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान-2.0 के अंतर्गत आज जिले के सभी प्रखंडों के एक-एक आंगनब...