औरंगाबाद, जुलाई 15 -- औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में संभावित बाढ़, सूखा एवं शहरी क्षेत्रों में जलजमाव से निपटने की तैयारी को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि बिहार मौसम केंद्र द्वारा 20 एवं 21 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विभिन्न निर्देश डीएम ने सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय में त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया जाए तथा नियंत्रण कक्ष स्थापित कर 24 घंटे निगरानी रखी जाए।

अवश्यक सूचनाएँ डीपीआरओ को निर्देश दिया गया कि बिहार मौसम केंद्र द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा संबंधी सभी चेतावनियो...