औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- परिवहन एवं खनन संबंधित राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक बुधवार को औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में आयोजित की गई। डीएम अभिलाषा शर्मा एवं एसपी अम्बरीष राहुल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान डीटीओ ने जानकारी दी कि जिला के प्रमुख स्थलों जैसे रमेश चौक, रामाबांध, ओवरब्रिज, नावाडीह मोड़, शिवगंज के आगे मोड़, मदनपुर बाजार, ओबरा बाजार, अम्बा चौक, भखरूआ मोड़ एवं दाउदनगर क्षेत्र में नियमित रूप से यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या के समाधान हेतु डीएम के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न स्थानों पर नो पार्किंग के स्टील बोर्ड स्थापित किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 ट्रॉली की खरीद कर उन्हें यातायात डीएसपी को उपलब्ध कराया गया है। हेलमेट चेकिंग अभियान के तहत वित्त...