औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- देश भर से आए प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा के बावजूद शुभांशु कुमार ने बेहतरीन गति और संतुलन का प्रदर्शन करते हुए सबको पीछे छोड़ दिया। उनकी इस उपलब्धि से औरंगाबाद जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। औरंगाबाद जिले के भेड़िया गांव निवासी एथलीट शुभांशु कुमार उर्फ सनी सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले समेत पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-4 में शुभांशु ने सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शुभांशु कुमार पूर्व में भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं और कई पदक जीत चुके हैं। उनकी सफलता निरंतर मेहनत और लगन का परि...