औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- फोटो- 2 अप्रैल एयूआर 31 कैप्शन- दिव्यांशु को किया जा रहा सम्मानित औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद सदर प्रखंड के बेला निवासी नीरज यादव के बड़े पुत्र दिव्यांशु कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक प्राप्त कर बिहार में नौवां स्थान हासिल किया है। अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दिव्यांशु ने क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। उसकी सफलता पर परिजन और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। राजद नेता डॉ. रमेश यादव, अनिल यादव, जिला पार्षद उदय उज्ज्वल, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ संजय यादव, उपाध्यक्ष राजद राजू यादव, पैक्स अध्यक्ष सुशील यादव, प्रखंड अध्यक्ष सिंटू यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उसकी उपलब्धि की सराहना की। सभी ने कहा कि दिव्य...