औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- हिन्दुस्तान खास कई मुहल्ले में नहीं मिल रहा है पानी, बोरिंग करने वाले भी कतरा रहे हैं कई वार्ड में समस्या गंभीर फोटो- 28 अप्रैल एयूआर 6 कैप्शन- औरंगाबाद के टिकरी रोड में एक घर में मंगलवार को की जा रही बोरिंग औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिला मुख्यालय में 20 सालों के भीतर कई ऐसे मुहल्ले सामने आए हैं जहां भूगर्भ जल स्रोत बिल्कुल सूख चुका है। एक हजार फीट तक भी पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग बोरिंग पर लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं और उसके बावजूद पानी नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से विभिन्न तरह की परेशानी उत्पन्न हो रही है। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र में कुल 33 वार्ड हैं। इसमें से वार्ड नंबर 16, वार्ड नंबर 22, वार्ड नंबर 17, वार्ड नंबर 32 सहित वार्ड...