बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- औपनिवेशिक विरासत को अलविदा भारतीय सेना का ऐतिहासिक और गौरवशाली फैसला : मल्लिक 246 सड़कों, कॉलोनियों और पार्कों के नाम बदला जाना केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान की घोषणा फोटो : अब्दुल हमीद। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। वीर अब्दुल हमीद विचार मंच के महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मो. सरफराज मल्लिक ने भारतीय सेना के ऐतिहासिक निर्णय का ज़ोरदार स्वागत किया है। कहा कि भारतीय सेना ने औपनिवेशिक सोच और नामकरण की विरासत से दूरी बनाकर एक साहसिक और राष्ट्रगौरव से भरा कदम उठाया है। देशभर में 246 सड़कों, कॉलोनियों, इमारतों और पार्कों के नाम बदले जाना केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान की घोषणा है। अब ये स्थान देश के वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों, युद्ध नायकों, और महान सैन्य नेतृत्वकर्ताओं के नाम से ...