रामगढ़, मार्च 6 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। औद्योगिक हब पतरातू में जमीन आवंटन कराने के बाद उद्योगपतियों ने नहीं खोली है फैक्ट्रियां। जबकि उद्योग जगत में झारखंड राज्य के पतरातू को औद्योगिक हब माना जा रहा है। जहां पर झारखंड सरकार और एनटीपीसी के साझेदारी में 4000 मेगावाट का सुपर थर्मल पावर प्लांट खोला जा रहा है। यहां पर जिंदल स्टील प्लांट और डीजल शेड लोकोमोटिव पहले से ही स्थापित है। जहां पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोग रोजगार से जुड़े हुए हैं। दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र पतरातू के (रियाडा भूमि) जिसका लगभग 206 एकड़ जमीन है। इसमें वर्तमान समय में लगभग आधा दर्जन छोटे और मध्यम आकार की फैक्ट्रियां चल रही है। जिसमें अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री, इंटरलिंक, ओसम दूध, पाली हिल्स ब्यूरेज( बियर फैक्ट्री), गुप्ता टायर, इंटीग्रेटेड टायर, ग्रीस फैक्...