नोएडा, सितम्बर 3 -- औद्योगिक भूखंड दिलाने के नाम पर एक करोड़ 23 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। सेक्टर-100 निवासी व्यक्ति ने सेक्टर-120 में रहने वाली महिला पर धोखाधड़ी से रकम हड़पने और संपत्ति अपने नाम खरीदने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

शिकायत की जानकारी सेक्टर-100 निवासी लीलू ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिए सोसाइटी निवासी स्मिता शर्मा ने उनसे पिछले दिनों संपर्क किया। उन्होंने अपने परिचित अशोक कुमार हरित की सेक्टर-10 स्थित औद्योगिक संपत्ति को दिलाने का प्रलोभन दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, स्मिता शर्मा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि इस संपत्ति के सौदे से उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। वह प्राधिकरण में भी ट्रांसफर की कार्रवाई कराएं...