गुड़गांव, दिसम्बर 27 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक विकास में सड़क अब बाधा नहीं बनेगी। हरियाणा सरकार की ओर से सभी विकास योजनाओं में लागू मिक्सड लैंड यूज (एमएलयू) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जिससे निवेशकों को चौड़ी सड़क ढूंढने के झंझट में नहीं फंसना पड़ेगा। इससे छोटे गांवों तक औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होने का रास्ता साफ हो गया है। अब छोटी औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़ेगी तो रोजगार के अवसर बढ़ेगा। पिछले माह हरियाणा सरकार की ओर से कृषि जोन में उद्योगों की राह में सबसे बड़ी रुकावट सड़क मानकों में बदलाव किया गया। सरकार की ओर से 19 मार्च 2021 की नीति के सब-क्लॉज 3बी को बदलते हुए नए मानक लागू किए हैं। पहले कृषि ज़ोन में उद्योगों के लिए न्यूनतम 33 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य थीद्ध जिसके कारण कई प...