हाजीपुर, जनवरी 3 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन ने औद्योगिक विकास के लिए विशेष पहल शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में औद्योगिक विकास को सुदृढ़ करने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से 'उद्यमी संवाद कार्यक्रम' का नियमित आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक समाहरणालय परिसर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होने की डीएम ने अपील की है। जिलाधिकारी ने वैशाली जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों से अपील की है कि वे इस साप्ताहिक उद्यमी संवाद कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें, अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत करें तथा जिले के औद्योगिक विकास, निवेश वृद्धि एवं ...