गाजीपुर, अप्रैल 24 -- भांवरकोल। क्षेत्र में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से अधिग्रहित जमीन को सुरक्षित रखने के लिए सर्वे कार्य शुरू किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सटे सोनाडी, वाजिदपुर, बघौली, अवथहीं बसंत, चक भोपत और चकफातिमा मौजों में लगभग 202 हेक्टेयर भूमि पर बाउंड्री वॉल निर्माण की योजना है। इसी क्रम में टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया। सर्वे टीम में सर्वेयर विवेक सिंह और स्थानीय लेखपाल शामिल रहे। अधिकारियों का मानना है कि यहां औद्योगिक गलियारा विकसित होने से आसपास के गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...