पटना, मई 8 -- उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाएंगे। राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम होंगे। विकास भवन स्थित कार्यालय में शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद प्राथमिकता गिनाते हुए उन्होंने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य होगा। विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए उद्योगों को त्वरित एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य सरकार औद्योगिक विकास को नई गति देने तथा निवेशकों के लिए अनुकूल, पारदर्शी एवं उद्योग समर्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- राज्य की अच्छी छवि बनाने को प्रभावी कदम उठाएं : श्रवण रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने तथा राज्य में न...