लखनऊ, अप्रैल 19 -- औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास आयुक्त (आईआईडीसी) तथा सीईओ यूपीडा दीपक कुमार ने रविवार को अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हरदोई के तहसील बिलग्राम स्थित ग्राम श्यामपुर (चैनेज 351 किमी) पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को यहां गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।आईआईडीसी ने लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, भोजन व सुरक्षा व्यवस्था को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लोकार्पण कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है, जिसके दृष्टिगत व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को सीधे जोड़ने वाला एक महत...