औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित हुआ प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला
दुमका, जून 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस मेले का आयोजन प्रभारी प्राचार्य शंकर हजारी के मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रभारी की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व गणित विभागाध्यक्ष एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. डी. एन. गोराई मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। मेले में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया, प्रशिक्षण सुविधाओं, तकनीकी दक्षता विकास एवं रोजगार के अवसरों की विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.