औद्योगिक पार्क सितारगंज फेज-2 में नए सब स्टेशन के निर्माण की दरकार
रुद्रपुर, मई 19 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्योगों को शांतिपूर्ण एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि उद्यमियों को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। एडीएम ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित मामलों में लगातार रिमाइंडर भेजे जाएं और जिला स्तर पर लंबित कार्यों की समय सीमा निर्धारित कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.