रुद्रपुर, फरवरी 16 -- सितारगंज। सितारगंज कोतवाली पुलिस और एलआईयू ने सोमवार को औद्योगिक पार्क क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त और संदिग्ध लोगों की धरपकड़ ने चेकिंग अभियान तेज किया है। सोमवार को कोतवाल सुंदरम शर्मा व एलआईयू इंचार्ज भास्कर बडोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औद्योगिक पार्क क्षेत्र व आसपास के गांवों में रह रहे लोगों की जांच की गयी। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में जॉब कर लौटे रहे लोगों से भी वार्ता की। उन्होंने सत्यापन के लिए कंपनी प्रबंधकों से वार्ता की। पुलिस ने कंपनी प्रबंधकों, जनप्रतिनिधियों व रह रहे लोगों से संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को तत्काल सूचना की अपील की। कहा कि अपराध कर दूसरे राज्यों से लोग यह छिप सकते हैं। इसलिए सतर्कता जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्ता...