नोएडा, जनवरी 31 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। यमुना प्राधिकरण यीडा सिटी के औद्योगिक पार्कों में खाली पड़े भूखंडों की योजना लाने की तैयारी में है। साथ ही कुछ जमीन भी खरीदी जानी है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद योजना शुरू की जाएगी। अधिकारी के मुताबिक यीडा सिटी में एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, टॉय पार्क, अपैरल पार्क आदि औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इन पार्कों में अभी कुछ भूखंड खाली पड़े हैं। सर्वेक्षण कर ऐसे भूखंड चिन्हित कर लिए गए हैं। इन सेक्टरों में बाकी बची जमीन किसानों से खरीदने का काम पूरा होने के बाद योजना शुरू की जाएगी। वहीं मेडिकल डिवाइस पार्क में 22 भूखंडों की योजना निकाली गई है। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क में भूखंडों की योजना निकाली गई है,जिसमें आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई ह...