बागपत, जून 30 -- बागपत। जनपद के विभिन्न गांवों के ग्रामीण डीएम कार्यालय पर पहुंचे। डीएम को भूमि अधिग्रहण से संबंधित सहमति पत्र सोंपे। जनपद में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना को लेकर प्रभावित किसानों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा दिया। मंगलवार को गांव भगोट, गढ़ी कलंजरी, पुरनपुर नवादा सहित छ: गांवों के ग्रामीणों ने अपनी भूमि के बैनामा कराने संबंधी सहमति पत्र सौंपे। ग्रामीण मंगल सिंह ने बताया कि शासन द्वारा प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन व आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अधिग्रहण के दायरे में आने वाले सभी 12 गांवों के किसान परियोजना के समर्थन में हैं और स्वेच्छा से अपनी भूमि देने के लिए तैयार हैं। किसानों ने प्रशासन से भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया...