गौरीगंज, अप्रैल 21 -- डीएम ने की जिला उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक अमेठी। संवाददाताजिलाधिकारी संजय चौहान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम तथा एमओयू क्रियान्वयन समिति की जिला प्रबंधन इकाई की बैठक की। उन्होंने औद्योगिक निवेश के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। डीएम ने उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित भूखंडों पर से अवैध कब्जा हटवाए जाने, सड़कों एवं नालियों के पुनर्निर्माण एवं नाली की साफ-सफाई कराने, औद्योगिक क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों से अवैध कब्जा खाली कराए जाने, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों से संब...