अमरोहा, अगस्त 2 -- राष्ट्रीय लोकदल रूहेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव मुजाहिद चौधरी एडवोकेट ने रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री कौशल विकास जयंत चौधरी समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री, राजस्व परिषद, जिलाधिकारी व एआईजी स्टांप को ज्ञापन प्रेषित कर ग्रीन गलियारा क्षेत्र के गांवों की भूमि की कृषि, आवासीय व अनावासीय दर बढ़ाने की मांग की है। मुजाहिद चौधरी का कहना है कि तहसील के ग्रामों की सर्किल भूमि मूल्यांकन दर सूची 2025-26 में संशोधित की गई थी, जिसमें ग्राम हाकमपुर, गंगवार, बुरावली सहित अनेकों ग्रामों में भूमि की मूल्य दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई। इससे पूर्व भी जनपद में मूल्य दर सूची संशोधित करते समय 2016 से 2023 तक तहसील के ग्रामों को सर्किल भूमि मूल्य वृद्धि से मुक्त रखा गया था। अब जनपद में भूमि मूल्यांकन सर्किल दर सूची के नवीनीकरण एवं संश...