संभल, जून 5 -- जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) की प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रवीण कुमार मिश्रा 7 जून को संभल पहुंचेंगे। वह दोपहर 12 बजे प्रस्तावित आईएमएलसी (इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर) स्थल का निरीक्षण करेंगे। औद्योगिक गलियारे के लिए पहले चरण में 240 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। भूमि के समतलीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है, जिससे परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ा यह औद्योगिक गलियारा क्षेत्र में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर पैदा करेगा। प्रशासनिक स्तर पर तैया...