महोबा, मार्च 19 -- खन्ना, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने की पहल तेज हो गई हे। बैठक में तहसीलदार ने किसानों को समय से बैनामा कराने के लिए जागरुक किया। कहा कि बैनामा कराने में देरी होने पर किसानों की बैनामा की रकम कोषागार में जमा करा औद्योगिक गलियारा का निर्माण शुरु कराने का काम किया जाएगा। गुरुवार को रामलीला मैदान सब्जी मंडी में आयोजित बैठक में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए किसानों के साथ यूपीडा और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बैठक की। तहसीलदार महोबा दिवाकर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपीडा के द्वारा औद्योगिक गलियारा के लिए 600 बीघा भूमि अधिग्रहण की है। 8. 76 हेक्टेयर भूमि का किसानों ने अभी तक बैनामा नहीं कराया है। कहा कि औद्योगिक गलियारा के निर्माण ...