औद्योगिक गतिविधियों में मजबूती से जीएसटी संग्रह बढ़ा
नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मई में देश का जीएसटी संग्रह 1.94 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रहा है, जो बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.2 फीसदी अधिक है। आंकड़ों से पता चलता है कि बीते महीने घरेलू मांग और औद्योगिक गतिविधियों में मजबूती रही है, जिसका असर जीएसटी संग्रह पर देखने को मिला है। आंकड़ों के हिसाब से बीते वर्ष मई में 1.88 लाख से अधिक का जीएसटी संग्रह हुआ था जो बीते महीने बढ़कर एक लाख 94 हजार 184 करोड़ रुपये का रहा है। सरकार का कहना है कि बीते वर्ष मई में दूरसंचार कंपनियों द्वारा स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए किए करीब 10,000 करोड़ रुपये का एकमुश्त भुगतान किया गया था, जिसको हटाकर देखें तो वास्तविक वृद्धि करीब नौ प्रतिशत रही है। वहीं, बीते महीने रिफंड के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह 1,66,904 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल 2026 के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.