प्रयागराज, सितम्बर 6 -- नैनी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 1.024 किलोग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया। थाना प्रभारी कमलेश पटेल के मुताबिक, आरोपी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ आशीष निवासी शंकरगढ़ के पास से पॉलीथिन में 534 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जबकि विष्णु केसरवानी निवासी शंकरगढ़ के कब्जे से 490 ग्राम गांजा मिला। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...