उरई, मार्च 31 -- कालपी। औधौगिक क्षेत्र कालपी से काशीखेड़ा चौराहा को जोड़ने वाली सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। इस पर शासन ने स्वीकृति प्रदान कर वित्तीय मंजूरी प्रदान की हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उधमियों को जानकारी देते हुए बताया सड़क का निर्माण कार्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया की सड़क के बन जाने से हमीरपुर जनपद से रात्रि में आने वाली जनता, व्यापारियों तथा यमुना एवं बेतवा पट्टी के लगभग 30 गांवों के ग्रामीणों को कालपी आने के लिए बहुत ही सुगम रास्ता उपलब्ध हो जाएगा‌। साथ ही जोल्हूपुर राजमार्ग में दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों का आवागमन तथा दुर्घटनाओं में भी कभी आयेगी तथा यात्रियों को समय तथा धन की बचत होगी। ग्रामीणों...