लखनऊ, मई 31 -- उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने गाजियाबाद (टीडीएस सिटी) और गौतमबुद्धनगर के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साइट-5 कासना, ईपीआईपी कासना, सूरजपुर साइट-4, साइट-बी एवं साइट-सी ,आवासीय सेक्टर साइट-सी, अंसल क्षेत्र और ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी का जायजा लिया। जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्याएं दूर करने, औद्योगिक क्षेत्रों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए विशेष प्रवर्तन दल गठित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप महाप्रबंधक विजय रावल, सहायक महाप्रबंधक सतीश कुमार, वरिष्ठक प्रबंधक एनके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक वित्त राजवीर सिंह, परियोजना अधिकारी शर्मिला आदि रहे। यह भी पढ़ें- यूपीसीडा के विकास कार्यों की थर्ड पार्टी जांच होगी यह भी पढ़ें- मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने औद्यो...