औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में ट्रामा सेंटर बनाने की मांग
जौनपुर, जून 25 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सताहरिया औद्योगिक क्षेत्र की दूरी जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर है। वहीं पश्चिम की ओर प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय भी इतनी ही दूरी पर स्थित है और प्रयागराज तो इससे भी अधिक दूर है। रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यदि कोई गंभीर दुर्घटना हो जाती है, तो घायल को हायर सेंटर पहुंचाने में घंटों का समय बर्बाद हो जाता है। स्थानीय अस्पतालों में जीवन रक्षक सुविधाएं अपर्याप्त होने के चलते गंभीर रूप से घायलों को पचास से साठ किलोमीटर दूर ले जाना पड़ता है, जिससे समय पर इलाज न मिलने के कारण कई बार लोग रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर लोगों ने जनप्रतिनिधियों को कई बार मांग पत्र भी सौंपा है। क्षेत्र के उद्यमियों का कहना है कि सतहरिया का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ट्रॉमा सेंटर बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.