औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा और बस सेवा के मुद्दे उठे
प्रयागराज, जुलाई 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश औद्योगिक कल्याण संघ के कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। संघ के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि मिर्जापुर हाईवे और रेमंड तिराहे पर गति अवरोधक तथा गति सीमा के संकेतक नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने गैस टैंकरों के लगातार आवागमन और हाल में हुई गैस रिसाव की घटना का हवाला देते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।डीएन मिश्रा ने कहा कि इस मुद्दे को राज्य स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में उठाया जाएगा और फायर विभाग से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। मनीष केसरवानी ने स्ट्रीट लाइट बंद रहने के कारण ट्रक चालक का मोबाइल चोरी होने की घटना का जिक्र किया। अंकिता गौर ने शाम छह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.