आदित्यपुर, मई 26 -- गम्हरिया। आदित्यपुर थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी गेट के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया गया कि भीषण गर्मी में उसकी स्थिति गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में आशंका जताई गई है कि उसकी मौत लू लगने के कारण हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी क्रिस्टोफर बेसरा ने बताया कि युवक को तेज बुखार थी। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्र में लू लगने से युवक की मौत यह भी पढ़ें- चरवाहे की मौत, लू से मौत की आशंका यह भी पढ़ें- फरक्का एक्सप्रेस के जनरल बोगी में मिली लाश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...