रुडकी, जनवरी 31 -- बारिश के बाद से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से फैले कीचड़ से आने-जाने वाले श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करते हुए पहुंचना पड़ा रहा है। साथ ही सड़कों में बने गड्ढे में वाहनों के फंसने से चालकों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने स्थाई समाधान की मांग की। दशकों से बना भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र अभी तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आज भी यहां हल्की बारिश होते ही सड़कें बदहाल हो जाती है। दो दिन पहले अचानक आई बारिश से भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर पानी भर जाने से आने-जाने वाले उद्यमी व कर्मचारियों को फैक्ट्री तक पहुंचने में ही भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में माल ढोने वाले वाहन भी पानी में फंस जाने से चालक परेशान है। उद्यमी कुलदीप सिंह ने बताया कि भगवानपुर औद्योगि...