चंदौली, जून 30 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को गोधना स्थित एक होटल के सभागार में पूर्वांचल के समग्र औद्योगिक विकास संभावनाएं, चुनैतियां एवं समाधान विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, डीएम चंद्रमोहन गर्ग और संरक्षक आरके चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि चंदौली जिले की पहचान धान के कटोरे के साथ ही अब प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के रूप में भी बन रही है। उद्योगों के बुनियादी विकास और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उपजाऊ भूमि होने के कारण किसान अपनी उपजाऊ भूमि देना नहीं चाहता है। फिर भी उद्योगों के लिए भूमि की उपलब्धता के ...