गाज़ियाबाद, जून 30 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में चल रही आरा मशीन पर सोमवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। यहां प्रतिबंधित श्रेणी के पेड़ों की लकड़ी काटी जा रही थी। आरा मशीन को बंद कर विभाग ने संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आनंद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक परिसर में लकड़ी की अवैध कटाई की सूचना वन विभाग को मिली थी। साहिबाबाद अनुभाग के प्रभारी वन दरोगा अंकुश ने सोमवार को टीम के साथ छापेमारी की। उन्होंने बताया कि परिसर में साढ़े तीन फुट के चक्के वाली आरा मशीन चल रही थी। इससे नीम समेत प्रतिबंधित प्रजाति के अन्य पेड़ों की लकड़ी की कटाई की जा रही थी। इसे तुरंत रुकवाया गया। आरा मशीन नंदग्राम में रहने वाले विदित चौहान और अभय प्रताप सिंह चला रहे थे। इनके खिलाफ साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस...