जौनपुर, मई 29 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने गुरुवार को सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में फैली गंदगी एवं अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिमझिम पॉवर प्लांट से निकल रहे धुएं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि प्लांट से निकल रहे धुएं के कारण आसपास के गांवों में भारी प्रदूषण फैल रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन कराने को कहा। जिलाधिकारी ने इंडस्ट्रियल एरिया के पार्कों में पौधरोपण कराने, बैठने की व्यवस्था (सीटिंग प्लान) को बेहत...