फिरोजाबाद, दिसम्बर 4 -- शहर के औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को लगातार पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत उपकेंद्र 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में वुशिंग रॉड बदलने को लेकर सुबह 11 बजे शटडाउन लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया है कि औद्योगिक क्षेत्र विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए पावर परिवर्तक में तीन नग वुशिंग रॉड बदलने का कार्य होगा इसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया है कि शटडाउन के चलते क्षेत्र के 10 केवी राजा का लाल फीडर, तुलसी विहार फीडर, नगला भाऊ फीडर, दुर्गेश ग्लास फीडर, लालजी बोर्ड इंडस्ट्रीज, आनंद ग्लास, जैन नगर, गणेश नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया है कि कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति से सुचारू कर दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.