सहरसा, जनवरी 9 -- कहरा। प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण को लेकर शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से बसुदेवा विद्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र हेतु बनगांव, देवना गोपाल एवं बलहा एराजी मौजा की कुल 420 एकड़ भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध सामाजिक प्रभाव आकलन अध्ययन के प्रारूप प्रतिवेदन पर लोगों की राय सुनी जाएगी। जनसुनवाई की सफलता के लिए क्षेत्र के अधिकाधिक भूमि स्वामियों को पूर्व सूचना दी गई है। यह जानकारी चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना के चंदन कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.