बागपत, मई 4 -- चांदीनगर। सरफाबाद गांव में रटौल और सिंगौली तगा गांव के किसानों की बैठक हुई। बैठक में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण, बैनामों पर रोक और कम मुआवजे को लेकर किसानों ने गहरी नाराजगी जताई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो वे एनजीटी दिल्ली और इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खट-खटाएंगे। सरफाबाद गांव में भोपाल प्रधान के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि खेकड़ा तहसील के 12 गांवों की करीब 2000 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक पार्क स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रशासन ने संबंधित गांवों में जमीन के बैनामों पर रोक लगा दी है, साथ ही अगले आदेशों तक सर्किल रेट वृद्धि पर भी रोक लगा दी गई है। यह भी पढ़ें- उचित मुआवजे की मांग को लेकर रैयतों ने की बैठक किसानों का कहना है कि इससे उन्हें भार...