बागपत, जून 29 -- चांदीनगर। औद्योगिक क्षेत्र के लिए होने वाले जमीन अधिग्रहण को लेकर रविवार को गौना गांव में किसानों की पंचायत हुई। जिसमें किसानों ने कहा कि वे शर्तो के आधार पर जमीन देने को तैयार है। कहा कि जमीन के बदले उन पर टेक्स न लगाया जाये और प्रभावित किसानों को प्लाट और युवाओं को रोजगार दिया जाए। गौना गांव में रमेशचंद के आवास पर किसानों की पंचायत हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि किसान शर्तो के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के लिए सरकार को जमीन देने को तैयार है। कहा कि सरकार को युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी होगी। वहीं जमीन देने वाले किसान को एक प्लाट देना होगा। यह भी पढ़ें- Chapra News सेटेलाइट टाउनशिप निर्माण में अपनी जमीन नहीं देने का किसानों का ऐलान इसके अलावा किसान को जो पैसा सरकार देगी, उस पर टेक्स न लगाया जाए। सभी किसानों को 10 प्...