गंगापार, मार्च 11 -- करछना क्षेत्र के मनैया गंगा घाट पर गंगा का जल इन दिनों प्रदूषित होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि नैनी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कुछ कंपनियों से निकलने वाला रसायनयुक्त गंदा पानी सीधे गंगा में छोड़ा जा रहा है, जिससे गंगाजल की पवित्रता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार मनैया गंगा घाट पर आसपास के कई गांवों के लोग अंतिम संस्कार, धार्मिक अनुष्ठान और गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। लेकिन गंगा के पानी में मिल रहे गंदे रसायन और बदबू के कारण श्रद्धालु स्नान और आचमन करने से बच रहे हैं। कई लोग घाट तक पहुंचने के बाद बिना स्नान किए ही वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। इस मामले को लेकर गंगा समग्र के जिला सहसंयोजक यमुनापार संदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि यदि जल्द ही प्रदूषण पर रोक नहीं लगी तो गंगा की पव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.