रुडकी, जनवरी 19 -- लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में नाले में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार देर रात मिली सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नाले में पड़े शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने के प्रयास किए। पुलिस के अनुसार नाले में पड़े शव की पहचान 28 वर्षीय बीरकेश पुत्र हरिश्चंद्र निवासी धरौंदा माधोपुर थाना मधुबन जनपद मऊ यूपी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...