रिषिकेष, फरवरी 18 -- लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र की यूरेका फोर्ब्स कंपनी में श्रमिक शोषण के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले में कार्यवाही नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को लालतप्पड़ में यूरेका फोर्ब्स से निकाले गए श्रमिकों ने आठवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना दिया। बुधवार को धरना स्थल पर पहुंचे डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने आंदोलनकारी श्रमिकों समर्थन देते हुए कहा कि श्रमिक किसी भी औद्योगिक क्षेत्र की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि प्रशासन शीघ्रता से श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करे। यह केवल औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की दृष्टि से भी आवश्यक है। सभासद और श्रमिक नेता संदीप नेगी ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.