पटना, फरवरी 17 -- पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने मंगलवार को विभागीय सभाकक्ष में एशियन विकास बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करना, लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करना तथा भविष्य की प्रमुख परियोजनाओं पर विचार-विमर्श करना था। बैठक में सचिव ने कहा कि पथ निर्माण विभाग राज्य के एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर (आईएमसी), ड्राई पोर्ट, औद्योगिक क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों को आधुनिक एवं सुगम परिवहन नेटवर्क से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र, रिमोट एरिया एवं ट्रैफिक को ध्य...